जम्मू। रोहिंग्याओं को रियासत की सुरक्षा में बड़ी सेंध बताते हुए डोगरा फ्रंट और शिव सेना ने जेएमसी पर प्रदर्शन करते हुए इनकी सभी रेहड़ियां हटाने की मांग की। अशोक गुप्ता ने प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि रोहिंग्या रियासत के लोगों की आजीविका को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। रोहिंग्याओं के आतंकी कनेक्शन भी सामने आते रहे हैं।
यह भी कहा कि अवैध रूप से देश में आए इन लोगों के पास भारत का आईडी कार्ड, आधार कार्ड और रियासत का पीआरसी तक पाया जा रहा है। ऐसे में से सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं। उन्होंने कहा कि वह इन संबंध में जम्मू के नए आईजीपी से मिलेंगे। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता से भी रोहिंग्याओं को हटाने की मांग की। प्रदर्शन में बोधराज, सुखदेव, राम पाल, चरन, अभिषेक समेत अन्य शामिल रहें।