फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित ने जारी किए 15 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। वित्त विभाग ने समाज कल्याण विभाग के लिए अतिरिक्त 15 करोड़ जारी किए हैं। इस पैसे से वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्टेट मैरिज असिस्टेंस स्कीम (एसएमएएस) के तहत लंबित पड़े मामलों का निपटान किया जाएगा। समाज कल्याण सचिव डॉ. फारुक अहमद लोन के मुताबिक इस फंड के रिलीज होने से स्कीम के तहत इस साल कुल अलोकेशन 35 करोड़ हो गया है।
विज्ञापन

लोन ने कहा कि लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लाभार्थियों को वक्त पर मदद हो सके। इस साल एसएमएएस के तहत लाभार्थियों की कुल संख्या साढ़े पांच हजार को पार कर गई है। लोन ने बताया कि तीन साल पहले 2015 में लागू होने के बाद से इस स्कीम के तहत अब तक कुल 15 हजार निर्धन कन्याओं को सहारा मिल चुका है। कुल 60 करोड़ की मदद मुहैया कराई गई है। स्कीम के तहत निर्धन परिवार की कन्याओं को शादी के लिए 25 हजार रुपये की नकद राशि के साथ ही पांच ग्राम सोने की कीमत दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें