बसंत रथ के तबादले की दिनभर होती रही चर्चा
जम्मू। आईजी ट्रैफिक बसंत रथ के तबादले की खबर सोमवार को दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल होती रही। हालांकि, देर रात तक ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ। पूर्व डीजीपी डा. एसपी वैद ने ट्वीट किया कि उम्मीद है कि यह सच नहीं है। वह गैर परंपरागत तरीके जरूर अपनाते हैं, लेकिन उनकी इमानदारी व उत्साह तारीफ योग्य है।
सोशल मीडिया पर तो नए आईजी ट्रैफिक का नाम तक वायरल हो गया। यह भी चर्चा रही कि सचिवालय में राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार व डीजीपी के साथ बैठक में तबादले के मुद्दे पर फैसला हो गया है। आदेश कुछ ही देर में जारी हो जाएगा। चर्चा यह भी रही कि अगले एक दो दिनों में उनका तबादला आदेश जारी हो जाएगा।