फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी तहसील के जडसरकोट गांव में शनिवार शाम को आग लगने से कच्चा मकान पूरी तरह से जल गया। हालांकि खुशकिस्मती रही कि परिवार के सदस्य समय पर बाहर निकल गए। आग से घर का सारा सामान जल कर रख हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शाम करीब छह बजे दीन मोहम्मद के घर अचानक आग लग गई। जब परिवार के सदस्यों को इसका पता चला तो सभी बाहर निकल आए और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन देखते ही देखते घर के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। दीन मोहम्मद ने बताया कि आग से उसकी सारी कमाई जल कर राख हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें