फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुक्की के साथ तीन को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जखैनी इलाके से पुलिस ने दो वाहनों से 126 किलो भुक्की बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सुबह के समय पुलिस ने जखैनी इलाके में बोलेरो (पीबी08ईबी-1537) और टाटा मोबाइल (पीबी08जी-7124) को तलाशी के लिए रोका। पुलिस ने जब दोनों वाहनों की तलाशी ली तो करीब 126 किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने उसी समय दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हरजिंद्र सिंह निवासी फिल्लोर जालंधर पंजाब, सिमरनजीत सिंह निवासी जालंधर और सुक्खा सिंह निवासी लुधियाना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर तीनों ने भुक्की कहां से खरीदी थी और वह इसको लेकर कहां जा रहे थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें