फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी ने फिर तोड़ा सीजफायर, गोलाबारी से पिता-पुत्री जख्मी

विज्ञापन
file photo - फोटो : ani
विज्ञापन

नौशेरा। मंगलवार देर रात पाकिस्तान की गोलाबारी में नौशेरा सेक्टर के कडाली गांव में पिता-पुत्री जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात पाकिस्तान की तरफ से दागा गया मोर्टार शेल भोलाराम पुत्र जोगिंदर लाल निवासी कडाली तहसील नौशेरा की छत पर आकर फट गया।

विज्ञापन


इससे भोलाराम (40) और उनकी बेटी संगीता चौधरी (15) के पांव में मोर्टार शेल के छर्रे लगने से दोनों घायल हो गए। उनका सेना के डॉक्टरों ने उपचार किया। बुधवार की सुबह उन्हें नौशेरा उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया।

पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार देर रात साढ़े बारह बजे नौशेरा सेक्टर के बाबा खोड़ी क्षेत्र में छोटे-बड़े हथियारों से गोलाबारी की थी। लगभग दो घंटे तक पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी जारी रही। लाम क्षेत्र में देर रात साढ़े ग्यारह बजे से बाहर बजे तक पाकिस्तान ने गोलाबारी की।
विज्ञापन


भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। घायल भोलाराम ने बताया कि देर रात उनके पक्के घर पर एक गोला फटा, जबकि दूसरा गोला बरामदे में गिरा। इससे उनके घर की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें