फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: किसानों को वितरित किए 13 ट्रैक्टर और अन्य कृषि यंत्र

Fri, 10 Oct 2025 02:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कृषि उत्पादन एवं किसान कल्याण विभाग जम्मू की ओर से गुरुवार को अखनूर में होलिस्टिक एग्रीकल्चर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत रोड शो एवं मिलेट जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विधायक मोहन लाल भगत ने 13 ट्रैक्टर, 2 रीपर बाइंडर, 4 सुपर सीडर, 6 पावर टिलर, 5 थ्रेशर और 4 ब्रश कटर समेत अन्य कृषि यंत्र किसानों को सब्सिडी दरों पर वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को आधुनिक उपकरण और तकनीक से जोड़कर खेती को आत्मनिर्भर बना रही है।

कार्यक्रम के दौरान सरसों के मिनीकिट भी किसानों में वितरित किए गए। इसी के साथ अखनूर में रबी अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके तहत किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज, वैज्ञानिक तकनीक और आधुनिक कृषि विधियों के प्रति जागरूक किया जाएगा ताकि रबी फसलों की पैदावार में वृद्धि हो सके।
विज्ञापन


इस मौके पर जगदीश भगत, रजनी शर्मा, नीरज शर्मा, शमशेर दास, गौरव मनहास, मनमोहन सिंह, सरदार अमरिक सिंह, पूर्व सरपंच अश्वनी शर्मा, रविंदर सिंह, मंगा राम, विजय शर्मा, वरिंदर भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें