पाकिस्तानी गोलीबारी में तबाह घर
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को संघर्ष विराम के बाद भी पाकिस्तान ने रात में कुछ जगह गोलाबारी की थी। रविवार की रात राहतभरी रही। हालांकि प्रशासन ने लोगों को अभी सुरक्षित जगह रुकने कि लिए कहा है, क्योंकि सीमावर्ती क्षेत्र में बिना फटे बम हो सकते हैं। पाकिस्तान ने तंगधार में मंगलवार रात से ही कहर ढा रखा था। चार रोज तक हर रात भारी गोलाबारी की गई। इन चार दिनों में त्रिबुनि, शमसपोरा, बागबेला, दिलदार, भटपोरा, नवगाबरा आदि गांवों में 100 से ज्यादा इमारतें तबाह हो गई हैं। करीब 50 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।