जम्मू। बारहवीं कक्षा में सभी संकाय में टॉपर्स के अंक पिछले साल के टॉपर्स से अधिक रहे हैं। सांइस संकाय में इस बार दो संयुक्त टॉपर आर्यवीर सिंह और लीजा शर्मा को 496 अंक मिले हैं, जबकि पिछले साल के पांच संयुक्त टॉपरों अंशुल ठाकुर, कृतिका शर्मा, रीबा शमीम, स्टेंजीन शारबा और तानिया गुप्ता को 493 अंक मिले थे।
आर्ट्स संकाय में इस साल की टॉपर मीनाक्षी गुप्ता को 496 अंक मिले हैं, जबकि पिछले साल की टॉपर रिकिता शर्मा को 495 अंक मिले थे। होम साइंस में इस साल की टॉपर सृष्टि शर्मा के 483 अंक है, जबकि पिछले वर्ष की टॉपर तानिशा जैन के 429 अंक थे। कॉमर्स संकाय के इस साल के टॉपर सौरव चौधरी को 496 अंक मिले हैं, जबकि पिछले साल के टॉपर कृति चरणदास को 492 अंक मिले थे। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से रविवार को जारी 12वीं के परिणाम में इस बार मेरिट सूची में स्थान हासिल करने वालों की संख्या पिछले वर्ष से काफी अधिक है। इस वर्ष साइंस संकाय में सबसे ज्यादा 614 परीक्षार्थी मेरिट सूची में आए हैं, जबकि पिछले वर्ष सिर्फ 82 ही मेरिट सूची में थे। ऑर्ट्स संकाय में 117, जबकि पिछले वर्ष 22, कॉमर्स संकाय में 150 जबकि पिछले वर्ष 27 और होम साइंस में पांच जबकि पिछले वर्ष सात ही विद्यार्थी मेरिट सूची में रहे थे।