जम्मू। अंबफला स्थित डेंटल अस्पताल के बाहर लगातार 15वें दिन डेंटल सर्जनों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने डेंटल सर्जन एसोसिएशन जम्मू कश्मीर के झंडे तले बेरोजगार डेंटल सर्जनों को जम्मू-कश्मीर जन सेवा आयोग व अन्य केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत रोजगार मुहैया करवाने, प्रतिवर्ष डेंटल सर्जनों की भर्ती के लिए नीति तैयार करने और डेंटल का अलग निदेशालय गठित करने की मांग की।
इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव डॉ. रोबिन टिक्कू ने कहा कि आंदोलन को तेज करते हुए जिला स्तर पर भी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिए गए हैं। सोमवार को इस श्रृंखला के तहत अनंतनाग जिले में बेरोजगार डेंटल सर्जनों ने प्रदर्शन किया।