श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला ज़िले के बोनियार इलाके में पुलिस ने 1.216 किलोग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात बर्नेट बाला में तैनात एक पुलिस दल ने भागने का प्रयास कर रहे एक संदिग्ध को रोका। प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसने अपनी पहचान मंजूर अहमद मीर निवासी बर्नेट के रूप में पहचान बताई। उसकी तलाशी लेने पर ब्राउन शुगर बरामद हुई। ब्यूरो