फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में 124 केसों का किया निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला कोर्ट कांप्लेक्स में लगाई गई राष्ट्रीय लोक अदालत में 243 में से 124 केसों का मौके पर ही निपटारा किया गया। वहीं, विभिन्न मामलों में जुर्माना भी वसूला है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला लीगल सर्विसेज अथारिटी के चेयरमैन एवं प्रिंसिपल जिला व सेशन जज आरके वातल की अध्यक्षता में किया गया। इसके लिए अदालत परिसर में चार बेंच लगाए गए थे। पहले बेंच में जिला प्रिंसिपल एवं सेशन जज आरके वातल व अथारिटी की सचिव रेखा कपूर निश्चल मौजूद रहे। दूसरे बेंच में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अदनान सैयद व सचिव रेखा कपूर निश्चल रहे। तीसरे बेंच में सब जज कटड़ा मनोज परिहार व सीनियर मुुंसिफ कटड़ा संदीप सिंह और चौथा बेंच मुंसिफ माहौर महावीर सिंह एवं बार एशोशिएसन माहौर के प्रधान की देखरेख में लगाया गया। रियासी में राष्ट्रीय लोक अदालत को जम्मू-कश्मीर लीगल सर्विसेज अथारिटी के दिशानिर्देश पर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें