फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 1218 संक्रमित, 1478 रिकवर, 21 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोविड संकट के बीच यह राहत है कि जम्मू-कश्मीर में दैनिक स्तर पर संक्रमित मामलों से अधिक मरीज रिकवर होने लगे हैं। प्रदेश में शुक्रवार को 1218 लोग संक्रमित मिले, इसमें जम्मू संभाग से 642 और कश्मीर से 576 मामले हैं। जबकि एक ही दिन में 1478 मरीज रिकवर भी हुए हैं। इसमें जम्मू संभाग से 805 और कश्मीर से 673 मरीज हैं। जम्मू-कश्मीर में कुल 69832 संक्रमित मामलों में से 19170 सक्रिय हैं। इस बीच 21 और लोगों ने कोरोना से संक्रमित होकर दम तोड़ दिया। इसमें जम्मू संभाग से 11 और कश्मीर से 10 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन

जिला जम्मू में सर्वाधिक मामले आने का सिलसिला जारी है। जिले में शुक्रवार को 240 संक्रमित मामले मिले, इसमें 45 ट्रैवलर और बाकी अन्य वर्ग से हैं। जिले में अब तक 11387 संक्रमित मामले आ चुके हैं, जिसमें 4327 मामले सक्रिय हैं। जिले में अब तक 160 लोगों की मौत हो चुकी है। संभाग में राजोरी में 44, उधमपुर में 60, कठुआ में 39, डोडा में 61, सांबा में 30, पुंछ में 51, रामबन में 48, रियासी में 14 और किश्तवाड़ में 55 मामले हैं। श्रीनगर में 224, बड़गाम में 61, बारामूला में 64, पुलवामा में 51, अनंतनाग में 36, बांदीपोरा में 26, कुपवाड़ा में 31, गांदरबल में 53, कुलगाम में 5, शोपियां में 25 लोग संक्रमित मिले।
50 हजार के करीब रिकवर हुए
जम्मू कश्मीर में कुल संक्रमितों में से अब तक 49557 मरीज रिकवर हो चुके है। इसमें जम्मू संभाग से 14800 और कश्मीर से 34757 मरीज हैं।
प्रदेश में 3051 लोग निगरानी में लिए गए
जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 3051 संदिग्ध लोगों को शुक्रवार को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विभिन्न यात्राओं से जुड़े मामलों में 561149 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 14482 को घर पर क्वारंटीन, 19170 को आइसोलेशन, 48752 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया। अब तक 477640 लोगों ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक 1513224 सैंपलों में से 1443392 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 19170 सक्रिय मामलों में जम्मू संभाग से 11020 और कश्मीर से 8150 मामले हैं। अब तक जम्मू संभाग में 295 और कश्मीर में 811 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें