फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के नाम पर भाजपा प्रत्याशी मांग रहे समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। निकाय चुनाव का दिन नजदीक आने के साथ ही भाजपा ने प्रचार तेज कर दिया है। वीरवार को एक ही दिन में वार्ड एक, 13, 17 व 20 में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर स्थानीय निवासियों से प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर समर्थन मांगा। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया विशेष तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन

सभाओं में प्रत्याशियों ने कहा कि इस बार उधमपुर के निकाय चुनाव में भाजपा को लेकर उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोग भाजपा प्रत्याशियों को बुलाकर बैठकों का आयोजन करवा रहे हैं। हर कोई प्रधानमंत्री मोदी से किसी न किसी तरह से जुड़ना चाहता है। वह खुद नए भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहते हैं। अगर वह पार्षद बनें तो देविकानगरी को एक माडर्न शहर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
पवन खजुरिया ने कहा कि आज जनता का विश्वास भाजपा में और बढ़ा है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ही नहीं विदेशों में भी भारत वासियों का मान बढ़ा है। विदेशों में रहने वाला हर भारतीय आज अपने आपको भारतीय होने पर गर्व महसूस करता है। भाजपा के 21 प्रत्याशी पढ़े लिखे, कर्मठ, ईमानदार व सुलझे हुए हैं और कुछ कर दिखाने का जज्बा लेकर जनता के बीच आए हैं। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह खालसा, शकुंतला शर्मा, राकेश कुमार, रुचि, विशाल भारद्वाज, एडवोकेट अमित शर्मा, विनय कुमार, विकास व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें