फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसाना मामले में सीबीआई जांच की मांग पर, हिंदू एकता मंच ने किया सांबा बंद का आह्वान

विज्ञापन
सीबीअाई - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

हीरानगर। रसाना में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले की सीबीआई से जांच की मांग पर हिंदू एकता मंच ने सोमवार को सांबा बंद का आह्वान किया है। मंच की तरफ से बाइक रैली भी निकाली जाएगी। यह रैली सांबा जिला के जतवाल से लेकर हीरानगर एसडीएम कार्यालय तक निकाली जाएगी।

विज्ञापन


इसमें बड़ी संख्या में नौजवानों के शामिल होेने की उम्मीद जताई जा रही है।इस संबंध में सांबा के जतवाल में हिंदू एकता मंच की बैठक का भी आयोजन किया गया है, जिसमें मंच के नेताओं के अतिरिक्त एडवोकेट अंकुर शर्मा भी मौजूद। बैठक में मंच के सदस्यों ने भाजपा की बैठकों का बायकाट करने का भी आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच की जांच अपने आप में एक गुत्थी बनकर रह गई है। कभी भी किसी को आरोपी बता दिया जाता है। मंच के सदस्य विजय टगोत्रा व कांत कुमार बताया कि इस रैली के माध्यम से एक बार फिर सरकार से सीबीआई जांच की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


इसी मांग को लेकर मंच बना था व इस मांग के पूरा होने तक संघर्ष जारी रहेगा। संघर्ष को लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। मंच से जुडे़ लोग अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक कर आंदोलन में शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बाइक रैली में हिस्सा लेकर इसे सफल बनाएं, ताकि सरकार पर निष्पक्ष जांच का दबाव बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें