फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोलबॉल में जेएंडके बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में हुई पहली रोल बाल फेडरेशन कप में जम्मू-कश्मीर की टीम ने चैंपियन महाराष्ट्र को पछाड़कर बड़ा उलटफेर करते हुए खिताब अपने नाम किया। सीनियर वर्ग में राज्य की टीम ने पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। लड़कियों के वर्ग में जेएंडके को कांस्य पदक से संतुष्टि करनी पड़ी। चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए हितेश्वर सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। उसने चैंपियनशिप में 16 गोल किए और सेमीफाइनल में छह में से पांच गोल ठोककर जेएंडके को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा गोल कीपर अर्जुन देव, भानू, सुनील खजूरिया और चंदन शर्मा ने शानदार खेल दिखाया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रक्षक जंडियाल ने शानदार प्रदर्शन कर जेएंडके को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इससे पूर्व राज्य टीम ने छत्तीसगढ़ को 6-4, मध्य प्रदेश को 10-0, हरियाणा को 9-4, पंजाब को 8-6 (सेमीफाइनल) में मात दी। जेएंडके को पिछले साल की रनरअप टीम उत्तर प्रदेश से कड़ी टक्कर मिली। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। लेकिन आखिर में जेएंडके के खिलाड़ी 6-5 से बाजी मारने में कामयाब रहे। खिताबी मुकाबले में राज्य टीम के खिलाड़ियों ने शुरू से ही महाराष्ट्र पर दबाव बनाकर खेला और उन्हें सफलता भी मिली। मुकाबले के आधे समय तक जेएंडके ने 3-0 से बढ़त बनाई हुई थी। राज्य टीम के खिलाड़ियों ने आखिर तक दबाव बनाए रखने में सफलता हासिल करते हुए 5-4 से जीत अपनी झोली में डाली। लड़कियों के वर्ग में जेएंडके को कांस्य पदक से संतुष्टि करनी पड़ी। तीसरे स्थान के लिए राज्य की टीम ने राजस्थान को कांटे की टक्कर में 2-1 से शिकस्त देकर जीत दर्ज की। सेमीफाइनल तक के सफर में जेएंडके ने उत्तर प्रदेश को 4-1, मध्य प्रदेश को 3-1 और चंडीगढ़ से मुकाबला बराबरी पर रहा। लेकिन सेमीफाइनल में जेएंडके को महाराष्ट्र से हार देखनी पड़ी। लड़कियों के वर्ग के खिताबी मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र को शिकस्त देकर ट्राफी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें