फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीनगर में 1,200 किलो खराब मांस जब्त, नष्ट किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रीनगर के खाद्य सुरक्षा विभाग ने ड्रग्स एंड फूड कंट्रोल आर्गेनाइजेशन (डीएफसीओ) के साथ मिलकर श्रीनगर में 1,200 किलो खराब मांस जब्त कर नष्ट कर दिया। विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, असिस्टेंट कमिश्नर हिलाल अहमद मीर के नेतृत्व में संयुक्त प्रवर्तन दल ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

असिस्टेंट कमिश्नर हिलाल अहमद मीर ने बताया कि यह मांस बाहर से लाया गया था और यहां कोल्ड स्टोर में रखा गया था लेकिन इसे उस तापमान में नहीं रखा गया था, जिसमें रखा जाना था इसलिए यह खराब हो चुका था। उन्होंने बताया कि तापमान को माइनस 18 रखा जाता है।
बताया कि इस मांस को होटलों और दुकानों पर सप्लाई के लिए गाड़ी में लोड किया जा रहा था कि ड्राइवर को बदबू आने पर उसने हमें सूचित किया। हमारी टीमें मौके पर पहुंची और पाया कि यह खराब मांस था जिसे गलत तरीके से स्टोर किया गया था। उन्होंने कहा कि लोग इसके प्रति जागरूक हों और ऐसे मामले आने पर तत्काल सूचना दें। संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हिलाल अहमद ने बताया कि जिसके स्टोर से मांस पाया गया यह किसी और का माल था। इस मामले में हमारी विभागीय टीमें आगे के नेटवर्क को पता लगाने के लिए जांच कर रही हैं और जो भी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग समय-समय सूचना के आधार पर छापेमारी जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें