फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में 120 लोगों ने दी महामारी को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 48 नए मामले सामने आए हैं। साथ राहत की बात है कि 120 लोग महामारी को हराने में कामयाब रहे हैं। जिले में मौजूदा समय में 534 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन

रियासी में संक्रमण के सब से ज्यादा 19 मामलें सामने आए हैं, जिन में एक सीआरपीएफ व एक सीआइएसएफ का जवान शामिल है। ब्लॉक माहौर में चार पुलिस कर्मी, सात अफकांस कंपनी के कर्मी और सात स्थानीय लोगों सहित 18 लोग पॉजिटिव मिले हैं। ब्लॉक कटड़ा से राहत रही और दो पुलिस कर्मचारियों सहित एक रेलवे कर्मी पॉजिटव मिला। पिछले कुछ दिनों में कटड़ा में संक्रमण के मामले काफी कम हुए है। ब्लॉक पौनी में सात स्थानीय लोग संक्रमित मिले हैं। डीसी ने सोमवार को बताया कि संक्रमण के मामलों में कमी आई है। आगामी समय में संक्रमण का ग्राफ और कम होने की संभावना है। इसलिए लोग कोविड नियमों का सख्ती से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें