फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार कमेटियों के लिए चुनाव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू नगर निगम की बुधवार को बुलाई गई जनरल हाउस की बैठक में चार कमेटियों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। इसमें जनरल फंक्शन कमेटी, हाउसिंग फार आल कमेटी, स्किल अपग्रेडेशन एंड सेल्फ इंप्लायमेंट कमेटी और स्वच्छ भारत कमेटी शामिल है। चुनाव प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन

इससे पहले तीन कमेटियों में निर्विरोध सदस्य चुन लिए गए थे। सदस्यों के मुताबिक ही नामांकन आए थे। ये तीन कमेटियां फाइनेंस एंड प्लानिंग कमेटी, पब्लिक हेल्थ सेनिटेशन कमेटी और सोशल जस्टिस कमेटी शामिल हैं। डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने बताया कि चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी की गई हैं।
जनरल फंक्शन कमेटी में मेयर सहित आठ सदस्य शामिल होतेे हैं, लेकिन इसमें नौ काउंसलरों ने नामांकन भरे हैं, जिससे इसमें चुनाव कराए जाएंगे। इसी तरह डिप्टी मेयर सहित आठ सदस्यों वाली हाउसिंग फार आल कमेटी के लिए 10 नामांकन, स्किल अपग्रेडेशन एंड सेल्फ इंप्लायमेंट कमेटी में डिप्टी मेयर सहित आठ सदस्यों के लिए नौ नामांकन और स्वच्छ भारत कमेटी में नौ सदस्यों के लिए 11 नामांकन आए हैं। जम्मू नगर निगम में 75 काउंसलरों में 43 भाजपा, 14 कांग्रेस और 18 निर्दलीय हैं। कमेटियों के सक्रिय होने से शहर के विकास को गति मिलेगी। तीन नई कमेटियों में हाउसिंग फार आल कमेटी, स्किल अपग्रेडेशन एंड सेल्फ अपग्रेडेशन कमेटी और स्वच्छ भारत कमेटी शामिल है। जनरल हाउस की बैठक में अगर काउंसलरों को अपनी बात रखने का मौका मिला तो पिछले मुद्दों को लेकर हंगामा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें