फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के फर्जी टिवटर अकाउंट की तस्वीरें वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। इंटरनेट पर किसी ने जम्मू कश्मीर पुलिस के नाम का ट्विटर अकाउंट बनाकर उसकी तस्वीरें वायरल कर दी हैं। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि यह उनके विभाग का अकाउंट नहीं है। लोगों को इसके प्रति सचेत रहने के लिए कहा गया है। साथ ही कानूनी कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस के नाम का किसी ने ट्विटर अकाउंट बनाया। इसका स्क्रीनशॉट लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसमें सिर्फ इतना ही है कि इस तस्वीर को सब जगह शेयर करने के लिए कहा गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस के सीनियर अधिकारी ने कहा है कि पुलिस का अधिकारिक अकाउंट एट द रेट जेएयूकेएमआरपुलिस के नाम पर है। अधिकारी ने यह भी कहा है कि पुलिस ने इस संबंध में कड़ा संज्ञान लिया है। जिस किसी ने भी ऐसा किया है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोग हमारे अधिकारिक और सही अकाउंट का इस्तेमाल करें। इस पर उन्हें हर एक जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें