फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा देविका की सफाई का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पावन देविका की सफाई के लिए मंजूर प्रोजेक्ट के तहत काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए केंद्र की पर्यावरण की टीम उधमपुर पहुंच चुकी है। यह टीम उधमपुर प्रशासन के साथ मिलकर जल्द ही देविका की सफाई का काम शुरू करेगी। इसके अलावा दिसंबर तक रेडियो स्टेशन भी उधमपुर को समर्पित कर दिया गया। यह बातें सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को बट्टलबालियां में नवनिर्मित भाजपा कार्यालय के उद्घाटन मौके पर कहीं।
विज्ञापन

डा. जितेंद्र सिंह ने कार्यालय का रिबन काटकर व पूजन में हिस्सा लेकर विधिवत उद्घाटन कर कार्यकर्ताओं को समर्पित किया। डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए यह ऐतिहासिक क्षण हैं क्योंकि इससे पहले किसी भी पार्टी का जिला स्तर पर अपना कार्यालय नहीं के बराबर था। ज्यादातर राजनीतिक दलों के कार्यालय निजी भवनों या किरायों पर लिए भवनों में ही चलते हैं, लेकिन भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं की मनोस्थिति को समझते हुए देश भर में ऐसे कार्यालयों के निर्माण का प्रण लिया है। उन्होंने कहा कि उधमपुर के विकास को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही देविका भी गंदगी से मुक्त होगी। अशोक कोल ने नया भाजपा कार्यालय बनने पर कार्यकर्ताओं को और सक्रियता से काम करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि दुनियां के सबसे बड़े संगठन व प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ने के लिए लोग अपना विचार बना चुके हैं। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह उन तक पहुंचे और उन्हें अपनी विचारधारा से अवगत कराएं।
पवन खजूरिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का ध्यान रखते हुए केंद्रीय भाजपा संगठन ने देश भर में 700 के करीब ऐसे कार्यालयों के निर्माण के लिए मंजूरी दी है, जिसमें कार्यकर्ता जब चाहे आ जा सकते हैं। इस भवन में रहने ठहरने के अलावा बैठक के लिए एक बड़े हाल का निर्माण भी किया गया है, जिसमें कार्यकर्ता मासिक व अन्य बैठकों का आयोजन कर सकते हैं। उद्घाटन समारोह में प्रदेश महामंत्री (संगठन) अशोक कौल, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया, महासचिव युद्धवीर सेठी, प्रमोद कपाही, पूर्णिमा शर्मा, पवन शर्मा व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें