फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारामुला जिले के विकास के लिए 115.31 करोड़ मंजूर

विज्ञापन
बारामुला में बैठक के दौरान डीडीसी अध्यक्ष सफीना बेग। संवाद
विज्ञापन
बारामुला। बारामुला जिले में 115.31 करोड़ रुपये से 3510 विभिन्न विकास कार्य होंगे। यह फैसला शुक्रवार को जिला विकास परिषद (डीडीसी) बारामूला की बैठक में डीडीसी अध्यक्ष सफीना बेग की अध्यक्षता में लिया गया।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 115.31 करोड़ रुपये के जिला पूंजीगत व्यय बजट को मंज़ूरी दी गई। स्वीकृत पूंजीगत व्यय योजना में 2,446 नए विकास कार्यों के लिए 9,981.53 लाख और 1,064 चालू कार्यों के लिए 1,550.39 लाख रुपये का बजट शामिल है। ग्रामीण बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सड़क और सामाजिक कल्याण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में 3,510 कार्य शामिल हैं।
बैठक में विधानसभा सदस्यों ने सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक सेवा क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। परियोजनाओं के समान भौगोलिक वितरण और जन केंद्रित एवं उच्च प्रभावी पहलों को प्राथमिकता पर रखने की सलाह दी। विधायकों ने योजना तैयार करने में जिला प्रशासन द्वारा अपनाए गए समावेशी और परामर्शी दृष्टिकोण की सराहना की। इस दौरान डीडीसी अध्यक्ष सफीना बेग ने कैपेक्स योजना को आकार देने में निर्वाचित प्रतिनिधियों और अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।
विज्ञापन

डीसी मिंगा शेरपा ने कहा कि कैपेक्स योजना जन-प्रथम, परिणाम-आधारित शासन के सामूहिक संकल्प का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका उद्देश्य जिले के सभी क्षेत्रों में सेवा वितरण और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। बैठक में बारामुला के विधायक जावेद हसन बेग, सोपोर विधायक इरशाद रसूल कर, गुलमर्ग विधायक फारूक अहमद शाह, वागूरा-क्रीरी विधायक एडवोकेट इरफान हफीज लोन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें