फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार दम दिखाए तो सीधा कर दे पाकिस्तान को

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। प्रधानमंत्री के छप्पन इंच के सीने की अब हवा निकल चुकी है। चुनाव से पहले वे पाकिस्तान को खूब खरी खोटी सुनाते थे, लेकिन अब आए दिन सेना के जवान शहीद होते हैं, लेकिन उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकलता है। ये बातें कांग्रेस पार्टी के सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक गिरधारी लाल चलोत्रा ने कही।
विज्ञापन

हीरानगर में आयोजित कार्यक्रम में चलोत्रा ने कहा कि भाजपा की सरकार की कमजोर नीतियों के कारण आए दिन हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। गोलाबारी में लोगों के घर उजड़ रहे हैं, लेकिन सरकार थोथी बयानबाजी के अलावा कुछ नहीं करती है। जितने जवान बिना किसी युद्ध के इन चार वर्षों में शहीद हुए हैं, उतने कभी नहीं हुए और न ही इतनी संख्या में आम लोग मारे गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोचते हैं कि सिर्फ हुंकार भर कर वे पाकिस्तान को डरा देंगे। अब तो उनके 56 इंच के सीने की हवा भी निकल चुकी है, इसलिए उनकी हुंकार में भी दम नहीं रहा।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को 1947, 1965, 1971 में कड़ा सबक सिखाया जा चुका है, जिसे वह कभी नहीं भूल सकता है। आज फिर इसी तरह का निर्णय लेने की जरूरत है। हालांकि ऐसा लगता नहीं है कि भाजपा सरकार बड़ी-बड़ी बातें करने से आगे कुछ कर पाएगी। लेकिन, यदि वह दम दिखाए तो हमारी सेना कुछ ही घंटों में पाकिस्तान को सीधा करने की क्षमता रखती है, लेकिन केंद्र की कमजोर सरकार उन्हें ऐसा करने का मौका ही नहीं दे रही है। कार्यक्रम में पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद हुए जवानों की याद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें