उधमपुर। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर सरकारी छुट्टी न मिलने से नाराज वकीलों ने सोमवार को जिला अदालत में प्रोटेस्ट हाली डे कर काम काज बंद रखा। वकीलों के अनुसार जब तक सरकार सरकारी छुट्टी घोषित नहीं करती है, इसी तरह से विरोध प्रकट करती रहेगी।
बार एसोसिएशन उधमपुर की तरफ से वसंत पंचती पर प्रोटेस्ट हाली-डे रखने का पहले से ही एलान कर दिया गया था। इसी के चलते सोमवार को कोर्ट परिसर में सन्नाटा छाया रहा। इस बीच जानकारी के अभाव में काफी लोग जिला अदालत पहुंच गए थे, जिन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। वकीलों ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से सरकार से मांग कर रहे कि वसंत पंचमी, भैया दूज और रक्षा बंधन के दिन सरकारी छुट्टी की जाए, लेकिन सरकार ने इस मांग को पूरा नहीं किया है। हर बार इसको लेकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। इसलिए अब वकील प्रोटेस्ट हॉली-डे रख कर सरकार तक अपना संदेश पहुंचा रहे हैं।