जम्मू। प्रदेश में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है। रविवार को भी जम्मू-कश्मीर में 1141 मरीज रिकॉर्ड किए गए। वहीं 7 मरीजों ने दम तोड़ दिया। हालांकि, मरने वालों की संख्या कई दिनों बाद कम रही है। यह राहत की बात है। दूसरी ओर प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा 72 हजार 190 पर पहुंच गया है।
रविवार शाम पांच बजे तक जम्मू जिले में 324 नए मामलों की पुष्टि के साथ पूरे जम्मू-कश्मीर से 1141 पाजिटिव मामले आए। इसमें 689 जम्मू संभाग और 452 कश्मीर संभाग से आए। वहीं सात मौतों में तीन जम्मू और चार कश्मीर संभाग से हुई हैं। वहीं राहत यह रही कि संक्रमितों से ज्यादा स्वस्थ होने वालों की संख्या रही। जम्मू संभाग से 797 और कश्मीर संभाग से 568 मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ हो गए।
दूसरी ओर प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 72190 पर पहुंच गया है। हालांकि, 52859 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और एक्टिव मामले प्रदेश में 18199 हैं। 1132 मरीज अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं। जिला स्तर पर नए मामलों की बात करें तो जम्मू जिले में 324, राजोरी में 49, उधमपुर में 36, कठुआ में 51, डोडा में 41, सांबा में 38, पुंछ में 46, रामबन में 21, रियासी में 39 और किश्तवाड़ में 44 नए मामले आए हैं। कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 181, बडगाम में 61, बारामुला में 34, पुलवामा में 35, अनंतनाग में 30, बांदीपोरा में 33, कुपवाड़ा में 45, गांदरबल में 12, कुलगाम में आठ और शोपियां में 13 नए मामलों की पुष्टि हुई है। अब तक प्रदेश में 1563309 लोगों के टेस्ट हुए हैं।