फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ में सातवें दिन कर्फ्यू में छह घंटे की ढील

Tue, 16 Apr 2019 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
आरएसएस नेता व उनके अंगरक्षक की आतंकियों द्वारा की गई हत्या के बाद जिले में पिछले सात दिनों से लगातार कर्फ्यू जारी है। वहीं सोमवार को दोपहर 12 बजे के बाद शहर में तीन बजे तक ढील दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद शाम साढ़े छह बजे तक ढील को बढ़ा दिया गया। इस दौरान आम जनता ने जरूरी सामान खरीदारी की। इस दौरान सड़कों पर जाम की स्थिति भी बनी रही।

शहर में फंसे लोगों को घर जाने के लिए वाहनों की कमी भी खली। घरेलू वस्तुओं की खरीददारी के दौरान लोगों को सब्जी आदि नहीं मिली। इस दौरान शहर में सुरक्षा कड़ी रखी गई थी। उधर, इन दिनों शादियों का समय है।

लेकिन दुकानें बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन की तरफ से कर्फ्यू पास तो दिया जा रहा है, लेकिन दिक्कतें बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें