फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू ब्रिलियंट के विद्यार्थी हुए पुरस्कृत

Tue, 16 Apr 2019 12:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन
आरएस पुरा के न्यू ब्रिलियंट स्कूल के विद्यार्थियों को आठवीं कक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने पर स्कूल के चेयरमैन प्रमोद खजूरिया की अध्यक्षता में पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


इनमें सिमरनप्रीत कौर ने परीक्षा में छठा स्थान प्राप्त किया है। सिमरनप्रीत कौर ने कहा कि वह कड़ी मेहनत कर आगे की शिक्षा प्राप्त कर आईएएस अधिकार बन लोगों की सेवा करेंगी।

स्कूल के चेयरमैन ने कहा कि आठवीं कक्षा की परीक्षा में दस विद्यार्थियों ने ए-1 सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा सबके लिए महत्वपूर्ण है और ऐसे में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को कड़ी मेहनत कर शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए।
विज्ञापन


सीमावर्ती गांव बेगा के हिम्मत चौधरी आठवीं की वार्षिक परीक्षा में नौवां स्थान प्राप्त किया। हिम्मत चौधरी ने कहा कि वह एनडीए की परीक्षा देकर सेना में अधिकारी बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें