जम्मू। शहरवासियों का इलेक्ट्रिक बसों में सफर करने का सपना अप्रैल माह में पूरा होने जा रहा है। जम्मू-कश्मीर स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन(जेकेएसआरटीसी) को टाटा मोटर कंपनी इसी माह 40 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति करेगी। यह बसें पर्यावरण संरक्षण के लिए केंद्र की योजना का हिस्सा हैं। केंद्र जम्मू समेत देश के छह शहरों के लिए 255 बसों का आर्डर दे चुका है। जेएंडके को मिलने वाली 30 सीटर बसों के लिए शहर में 72 लाख की लागत से चार चार्जिंग पाइंट बनाए जाएंगे।
इन बसों से शहर वासियों को न सिर्फ बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम मिलेगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण भी होगा। इन बसों को एक बार चार्ज करने पर यह बिना किसी परेशानी के 150 किलोमीटर का सफर तय कर लेंगी। ई बसों को चलाने की तैयारी काफी तेज है। ई बसें शहर में चार स्थानों पर चार्ज होंगी। इसके लिए जगह का चयन कर लिया गया है। टाटा मोटर्स के विशेषज्ञों की एक टीम मार्च में दौरा कर इन स्थलों का निरीक्षण करेगी उसके बाद इन प्वाइंट्स पर अंतिम मोहर लग जाएगी। टीम का दौरा आज कल में ही होना था परंतु शहर के खराब हालात के कारण टीम ने अपना दौरा स्थगित किया है। कार्पोरेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर में हालात शीघ्र नहीं सुधरे तो बसों की सप्लाई में 10 से 15 दिनों की देरी होगी।
क्यों जरूरी हैं इलेक्ट्रिक बसें
पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दाम से निपटने व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इलेक्ट्रिक बसें महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी।