कटड़ा। भवन मार्ग पर सोमवार देर रात पंछी व्यू प्वाइंट के पास ह्रदयगति रुकने से एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतका माटिया पत्नी इंद्रजीत उत्तर प्रदेश के सोहासखास महाराजगंज से परिवार के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आई थी।
उधर, बाण गंगा पर्ची जांच कक्ष के बाहर पहाड़ी से पत्थर गिरने से फूलपती (65) पत्नी गंगा प्रसाद गंभीर घायल हो गईं। फूलपती पनीरा जिला महाराजगंज उत्तर प्रदेश की रहने वाली बताई गईं। यह घटना मंगलवार तड़के की है। ब्यूरो