फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोंगरी मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। मोंगरी तहसील में सोमवार को तीन दिवसीय ऐतिहासिक शिव-पार्वती मोंगरी मेले का हवन यज्ञ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया। पहले दिन मेले का आनंद उठाने के लिए सैकड़ों लोग शहर व दूरदराज ग्रामीण इलाकों से पहुंचे। इस अवसर पर वित्त राज्य मंत्री अजय नंदा मुख्य मेहमान थे।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे मेले का शुभारंभ किया गया। इसके बाद स्कूल के विद्यार्थियों व यूथ क्लबों के कलाकारों डोगरी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर पहाड़ी इलाके की संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। अजय नंदा ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के मेले के आयोजन से भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। विभिन्न इलाकों से लोग मेले में पहुंच कर संस्कृति का आदान-प्रदान कर भाईचारे को मजबूत बनाते हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार की तरफ से पंचैरी, सांकरी, मोंगरी, गौरी मिट्टी व अन्य इलाकों में पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है, क्योंकि इन इलाकों में पर्यटन की बहुत ज्यादा संभावना है। मंत्री ने लोगों को स्वच्छ भारत मिशन, ग्राम स्वराज अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, प्रधानमंत्री जन धन योजना व अन्य कई सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाए स्टाल भी देखे और गांववासियों से कहा कि सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल करके इसका लाभ हासिल करें। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास का लक्ष्य लेकर काम कर रही है और ग्रामीण इलाकों के विकास पर विशेष तौर पर जोर दिया जा रहा है। मेले को लेकर गुफा के बाहर विशेष तौर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया था। मेले में जाने से पहले ग्रामीणों ने पहले गुफा में दर्शन किए और फिर मेला का आनंद। इस मौके पर चीफ हार्टीकल्चर आफिसर बृज वल्लभ गुप्ता, चीफ एनिमल हज्बेंडरी आफिसर डा. डीडी डोगरा व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें