फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और मंत्री को करना पड़ा साहब का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। बिजली विभाग में अव्यवस्था और लापरवाही का आलम यह है कि माननीय मंत्री को विभाग के साहब के आने का इंतजार करना पड़ गया। मंत्री पीएचसी पौनी के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करने पहुंच गए, लेकिन मौके पर न तो विभाग का कोई अधिकारी था और न कर्मचारी। हद तो यह हो गई कि उद्घाटन की औपचारिकता के लिए रिबन तक नहीं बांधा गया था। इससे मंत्री जी भड़क गए। विभाग के अधिकारियों को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई और भविष्य में सुधर जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

दरअसल, पीएचसी पौनी में लंबे समय से लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या चली आ रही थी। मरीजों और स्टाफ की परेशानी को देखते हुए वित्त राज्यमंत्री अजय नंदा ने अपने निजी विकास फंड से पांच लाख रुपये जारी कर सौ केवी का ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश विभाग को दिए। ट्रांसफार्मर लगने के बाद वीरवार को उसका उद्घाटन मंत्री नंदा द्वारा किए जाने का कार्यक्रम तय हुआ। करीब सवा ग्यारह बजे मंत्री जी मौके पर पहुंच गए। लेकिन वहां बिजली विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था। उद्घाटन समारोह के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया था। मंत्री के आने के खबर मिलते ही विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। मंत्री जी इंतजार करते रहे। बाद में विभागीय साहब कर्मचारियों के साथ पहुंचे और आनन-फानन में रिबन लगाने का काम किया। इससे लापरवाही पर मंत्री नंदा ने विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास ली। उन्हें समय की अहमियत समझाई और भविष्य में सुधर जाने की चेतावनी दे डाली।
जनता दरबार में सुनीं समस्याएं
पौनी। ट्रांसफार्मर के उद्घाटन के बाद में वित्त राज्य मंत्री अजय नंदा ने कस्बे के अपर बाजार तथा ड़डोया गांव में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अपने सीडीएफ से कई विकास कार्यों के लिए रुपये भी जारी किए। उन्हाेंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के तहत विकास कार्यों को अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है। लोगों को हर स्कीम का पूरा लाभ मिल रहा है। दरबार में भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट खबर फोटो सहित-- पब्लिक दरबार को संबोधित करते हुए वित्त राज्य मंत्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें