फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिरी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दस यात्री घायल हो गए। पहला हादसा पत्नीटॉप के रास्ते पर हुआ, जिसमें पर्यटकों की ट्वेरा गाड़ी फिसलन के चलते खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। दूसरा हादसा चिनैनी-नाशरी टनल में हुआ। यहां आठ वाहन टकरा गए। हादसे में छह यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को चिनैनी के सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुराने हाईवे पर फिसलन की वजह से ट्वेरा गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। वाहन में सवार यात्रियों के अनुसार वह श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद पत्नीटाप जा रहे थे। घायलों में महेश कुकराज, हेमंत नारद, राजेश अडवानी सभी निवासी नागपुर और वाहन चालक पंकज शर्मा निवासी रियासी शामिल हैं। उधर, दूसरा हादसा चिनैनी नाशरी टनल में हुआ। यहां एक साथ आठ वाहन टकरा गए। हादसे में छह यात्री घायल हो गए। घायलों को चिनैनी के सीएचसी ले जाया गया। घायलोें मेें मोहम्मद अशरफ , गुलाम मोहम्मद, अंसा सभी निवासी बारामुला, तबस्सुम निवासी अनंतनाग, ताबिश निवासी सोपोर और विजय कुमार निवासी यूपी शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। स्थिति जानने के लिए एसडीपीओ चरणजीत सिंह व थाना प्रभारी परमजीत सिंह पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें