फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं बोर्ड परीक्षा की संशोधित समय सारिणी जारी

Fri, 23 Oct 2015 06:42 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली की छुट्टियों के चलते जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन जम्मू ने जम्मू संभाग के विंटर जोन की दसवीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट में बदलाव किया है।
विज्ञापन


बोर्ड ने नौ और 12 नवंबर के पेपर आगे बढ़ा दिए हैं। परीक्षा सात नवंबर से ही शुरू होगी, लेकिन अब 24 नवंबर तक चलेगी होगी। बोर्ड ने प्रायोगिक परीक्षाओं की तारीख में भी बदलाव किया है।

चार दिन पहले बोर्ड ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी की थी। इसके अनुसार परीक्षा 19 नवंबर को खत्म होनी थी।

इस डेटशीट के तहत नौ नवंबर को अंग्रेजी और 12 नवंबर को विज्ञान और होम साइंस का पेपर था। इसको लेकर विद्यार्थियों का प्रतिनिधिमंडल बोर्ड के चेयरमैन से मिला और बात रखी।
विज्ञापन


इसके बाद शुक्रवार को बोर्ड ने डेटशीट में बदलाव किया और नए सिरे से डेटशीट जारी की है। पुरानी डेटशीट के मुताबिक पहला प्रैक्टीकल का पेपर 20 नवंबर को था, लेकिन अब वह 26 नवंबर को होगा।
विज्ञापन


दसवीं बोर्ड परीक्षा की संशोधित समय सारिणी

समय सुबह 10:30 बजे से

तारीख                      विषय

07 नवंबर         एडिशनल ऑप्शनल

14 नवंबर           इंग्लिश

17 नवंबर           विज्ञान, होम साइंस

19 नवंबर           हिंदी, उर्दू

21 नवंबर          मैथमेटिक्स, म्यूजिक, पेंटिंग, आर्ट एंड ड्राइंग

24 नवंबर          सोशल साइंस

26 नवंबर         साइंस, होम साइंस के प्रैक्टीकल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें