फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः इस महीने के अंत तक होंगी विंटर जोन में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

Thu, 10 Oct 2019 11:26 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विंटर जोन के स्कूलों की कक्षा दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं की परीक्षाएं अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से आयोजित होंगी। परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए राज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन के चेयरमैन को इस संबंध में निर्देश दिए।

विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष ने संदेशों के आदान प्रदान के लिए जिला अधिकारियों की मोबाइल फोन सेवाओं की बहाली के लिए अनुरोध किया। इस दौरान सलाहकार ने उन सभी अधिकारियों की विस्तृत सूची मांगी, जिनके फोन नंबर बहाल किए जाने हैं। पेपर लीकेज से बचने के लिए डेट शीट, क्लास और डेट के अनुसार संबंधित थानों से गोपनीय सामग्री प्राप्त करने के संबंध में जल्द ही सुपरवाइजरी स्टाफ को विस्तृत निर्देश जारी किए जाएंगे।

अधीक्षक परीक्षा संबंधित पुलिस थानों में सीलबंद उत्तर पुस्तिका/पैकेट जमा करेंगे और बाद में बीओएसई स्टाफ  द्वारा एकत्र किया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लगाई लागू होगी। बैठक में आयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा सरिता चौहान, स्कूल शिक्षा बोर्ड की अध्यक्ष वीना पंडिता, निदेशक स्कूल शिक्षा कश्मीर मोहम्मद यूनिस, निदेशक स्कूल शिक्षा जम्मू अनुराधा गुप्ता और अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें