फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीपी में 105 प्रतिशत की वृद्धि, अमेरिका व चीन को पछाड़ा : गौरव

विज्ञापन
त्रिकुटा नगर भाजपा मुख्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस को संबो​धि करते प्रवक्ता गौरव गुप्ता। स्त्रोत
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा प्रवक्ता गौरव गुप्ता ने त्रिकुटा नगर मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि देश ने जीडीपी में 105 प्रतिशत की वृद्धि कर अमेरिका व चीन सहित जर्मनी को भी पीछ़े छोड़ दिया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच, नेतृत्व का परिणाम है।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि जारी की गई आईएमएफ की रिपोर्ट में बीते 10 वर्षोंं में 105 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाया गया है। देश की अर्थव्यवस्था का 2.1 ट्रिलियन डॉलर से 4.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचना पीएम मोदी की दूरदर्शी नीतियों का प्रमाण है। आंकड़ों पर गौर करें, तो संयुक्त राज्य अमेरिका ने केवल 66 प्रतिशत, चीन ने 76 प्रतिशत व जर्मनी ने 44 प्रतिशत वृद्धि हासिल की है। वहीं जापान जो पूर्व मेें आर्थिक महाशक्ति था, उसकी वृद्धि शून्य रही। वहीं फ्रांस और इटली 28-39 प्रतिशत तक रहे। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा प्रवक्ता बलबीर राम रतन और मीडिया प्रभारी डॉ. प्रदीप महोत्रा मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें