राज्य सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भले ही बड़े-बड़े दावे करती हो, हकीकत यह है कि विद्यार्थियों की कमी का बहाना बनाकर वह एक-एक कर सरकारी स्कूलों को बंद कर रही है।
अब तक जिले के चार शिक्षा जोन में करीब 104 सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इन स्कूलों के स्टाफ को अन्य स्कूलों के साथ संबद्ध कर दिया गया है।
शिक्षा विभाग की ओर से जारी एक आदेश में शिक्षा जोन अखनूर के 114 सरकारी स्कूलों में से 20 स्कूलों को अन्य स्कूलों के साथ संबद्ध किया गया है, हालांकि आवेदन 29 स्कूलों के लिए था।
चौकी चोहरा जोन में 113 सरकारी स्कूलों में से 24 को और ज्यौड़ियां के 99 स्कूलों में से 15 को अन्य स्कूलों के साथ संबद्ध कर दिया गया है। शिक्षा जोन खौड़ के भी कई स्कूलों के साथ भी ऐसा हुआ है।