फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवकाम ने लिया कानून व्यवस्था का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। किश्तवाड़ जिला में 9 अप्रैल को चंद्र कांत शर्मा और पीएसओ पर हुए हमले के बाद डिवकाम जम्मू संजीव वर्मा ने कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने आईजीपी एमके सिन्हा के साथ कितश्वाड़ जिले का दौरा किया। उन्होंने लोगों और पुलिस, प्रशासन, सेना और सीआरपीएफ अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि 9 अप्रैल को चंद्र कांत शर्मा और उसके पीएसओ की मौत के बाद हालात खराब हो गए थे। डीसी किश्तवाड़ अंग्रेज सिंह ने कहा कि जिला में पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था बहाल कर दी गई है। आईजीपी ने कहा कि डीसी कार्यालय परिसर को चारदीवारी जल्दी लगाई जाए। डिवकाम ने सीएमओ किश्तवाड़ डॉ. यकूब मीर से जरूरी दवाइयां उपलब्ध करवाने को कहा। जिला अस्पताल किश्तवाड़ में मरीजों को परेशानी पेश नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें