जम्मू। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने शहर को साफ-सुथरा बनाने के अभियान के तहत वार्ड 12 का दौरा किया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों को वार्ड में साफ-सफाई और निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।
मेयर ने वार्ड के सभी नाली-नालों की सफाई के साथ घरों से निकलने वाले कूड़े को उठाने के लिए कहा। कॉपोरेटर जीत अंग्राल व सेनिटेशन अधिकारियों को वार्ड में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खराब लाइटों को ठीक करने, लावारिस मवेशियों व आवारा जानवरों को पकड़े को कहा। उन्होंने लोगों से कूड़ा कंटेनरों में ही फेंकने और दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी।