रियासी। शुक्रवार सुबह मवेशी तस्कर एक पुलिस कर्मी की पिटाई कर मवेशियों से लदा वाहन लेकर भाग गया। इस घटना के बाद शुक्रवार दिन भर चली पुलिस की कार्रवाई में एक वाहन बरामद किया गया। पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब चार बजे सिंबल चोया क्षेत्र में दो टाटा मोबाइल वाहन तेज रफ्तार से निकले। जिनका पीछा किया गया, सुला नाका पर दोनों वाहनों को रोका गया। इस दौरान एक वाहन की तलाशी लेने के लिए पुलिस कर्मचारी ऊपर चढ़े तो वाहन का चालक उसको भगा ले गया। दोनों वाहन रोकने की कोशिश नाकाम हुई। बाद में वाहन में सवार लोगों ने पुलिस कर्मचारी को बारादरी क्षेत्र में फेंक दिया। इस दौरान उसकी पिटाई भी की गई। बाद में दोनों चालक वाहन लेकर फरार हो गए। पुलिस स्टेशन में इसकी सुचना प्राप्त होने के बाद पुलिस की पार्टी को दौड़ाया गया। इसके अलावा फरार हुए वाहनों की लोकेशन का भी पता लगाने की कोशिश की गई। दोपहर बाद पुलिस को एक वाहन सिरला भागा क्षेत्र से मिला जिसमें कोई भी सवार नहीं था। पुलिस ने इसके बाद दो लोगों को पकड़ा, जिनसे पूछताछ जारी है। शाम को पुलिस की एक पार्टी ने एक सूचना के आधार पर अंजी नाला क्षेत्र में डेरा डाला हुआ था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि पशु तस्कर किसी बड़ी तस्करी किए जाने की फिराक में थे।
इंचार्ज एसएचओ नितिन खजूरिया ने बताया कि मौके पर से वाहन सहित भागे अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।