फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर जिले में 92 प्रत्याशियों ने किए नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। निकाय चुनाव को लेकर अंतिम दिन उधमपुर, रामनगर व चिनैनी में कुल 92 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। सबसे अधिक 54 नामांकन उधमपुर नगर परिषद में भरे गए। उधमपुर में नामांकन भरने वालों में पैंथर्स पार्टी के 12, कांग्रेस के 11, भाजपा के छह व निर्दलीय 25 उम्मीदवार थे। नामांकन भरने के दौरान समर्थकों का उत्साह देखते बन रहा था।
विज्ञापन

वीरवार को नामांकन के अंतिम दिन बचे हुए उम्मीदवार सुबह से ही तैयारी के साथ बैठे थे। समर्थकों के पहुंचने के बाद प्रत्याशी ढोल नगाड़ों के साथ नामांकन करने के लिए निकल पड़े। ढोल नगाड़ों की आवाज दोपहर तक सुनाई देती रही। पैंथर्स पार्टी के 12 उम्मीदवारों में वार्ड एक से चंचल देवी, दो से सुनील प्रोच, चार से अजय सिंह बबलू, पांच से संजना शर्मा, सात से बलबीर सिंह, 10 से अमन शर्मा, 11 से आरती वर्मा, 17 से आशा देवी 18 से ऋचा गुप्ता, 19 से रोमेश अत्री, 20 से जगदीश कुमार और 21 से दर्शन कुमार ने नामांकन भरा। नामांकन भरने के दौरान पैंथर्स पार्टी के कई बड़े नेता साथ थे।
वहीं कांग्रेस की तरफ से वार्ड एक से प्रीती खजूरिया, सात से निर्दोष कुमार, आठ से बिंधू, नौ से राकेश कुुमार, 11 से सुुनीला कोतवाल, 12 से पवन कुमार, 13 से सूरज कुमार गुप्ता, 14 से नीलम कुमारी, 16 से वीरेंद्र कुमार, 17 से कांता देवी व 19 से राजेंद्र सिंह ने नामांकन भरा।
विज्ञापन

भाजपा की तरफ से वार्ड एक से शकुंतला शर्मा, तीन से अक्षय कुमार (बंटी), पांच से दर्शना देवी, सात से विकास शर्मा, 11 से सोनिया अंताल व वार्ड 20 से विशाल भारद्वाज ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया के साथ नामांकन भरा। पवन खजूरिया ने कहा कि भाजपा ने सभी 21 वार्डों से प्रत्याशी खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

25 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
नामांकन भरने के दौरान राजनीतिक पार्टियों के साथ ही निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ भी काफी संख्या में समर्थन देखे गए। निर्दलीय उम्मीदवार राजनीतिक पार्टियों को कांटे की टक्कर देते नजर आ रह हैं। वीरवार को वार्ड एक से सुषमा रानी, दो से राजकुमार, कुलदीप सिंह, चार से नवनीत गुप्ता, दिनकर गुप्ता, पांच से बिमला रानी, रिधिमा शर्मा, सात से रघुवीर सिंह, नौ से मुनीष पुरी, पवन गुप्ता, दस से अनिल अरोड़ा, 11 से संतोष शर्मा, अरुणा आनंद, रीता देवी, नीशा शर्मा, 12 से शाम लाल, 13 से नरेश कुमार, 15 से विक्रम शर्मा, सुभाष गुप्ता, कृष्ण दत्त, 17 से आशा देवी, 18 से संतोष कुमारी, 19 से मोहम्मद सरबर, राज मोहम्मद, 20 से मान सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें