फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांई इलाही बख्श की जियारत पर मांगी भाईचारे की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। बुधवार को जिले की मंडी तहसील के बटलकोट लोरन स्थित सभी समुदायों की आस्था के केन्द्र एवं सांप्रदायिक सौहार्द्र के प्रतीक सांई इलाही बख्श की जियारत पर चल रहे दो दिवसीय वार्षिक उर्स का बुधवार को समापन हो गया। इस मौके पर जिले के अलावा बाहरी राज्यों से आए सभी समुदायों के हजारों लोगों ने जियारत पर सजदा करते हुए देश में अमन और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। इस अवसर पर जियारत कमेटी और प्रीतम स्पिरुचुअल ट्रस्ट ने लंगर भी लगाया गया था, जिसमें लोगों ने प्रेम के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

बुधवार को दूसरे दिन लोरन स्थित बटलकोट में तड़के से ही बड़ी संख्या में सभी समुदायों के लोग सांई इलाही की जियारत पर एकत्र होने लगे थे। इस अवसर पर सुबह सात बजे जियारत कमेटी के चेयरमैन पुंछ हवेली विधानसभा के विधायक शाह मोहम्मद तांत्रे, जियारत कमेटी के सदस्यों, प्रीतम स्पिरिचुअल ट्रस्ट के संस्थापक जगबीर सिंह सूदन और सदस्यों द्वारा चादर चढई गई। इसके बाद जियारत को अन्य श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। बड़ी संख्या में हिंदू, मुस्लिम एवं सिख समुदाय के सदस्य वहां पर सजदा करने एवं दुआ करने के लिए जुटने लगे। सबेरे से शुरू हुआ श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। देर शाम को सामूहिक दुआ के साथ ही उर्स संपन्न हो गया। इस अवसर पर विधायक शाह मोहम्मद तांत्रे का कहना था कि सांई इलाही बख्श ने हमेशा ही एकता एवं सांप्रदायिक सौहार्र्द के लिए प्रयास किया है। उनके पास जहां क्षेत्र के मुसलिम समुदाय के लोग अपनी परेशानियां दूर करने आते थे, वहीं जिले भर से बड़ी संख्या में हिंदू एवं सिख समुदाय के लोग भी यहां आते थे। सांई इलाही बख्श के दुनिया को छोड़ देने के बाद आज तक यहां वहीं एकता एवं भाईचारा कायम है। हमें इसे आगे भी बढ़ाना है, क्योंकि आज राज्य एवं देश में कुछ शक्तियां एकता एवं सांप्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने का प्रयास कर रही हैं। हमें आज सांई इलाही बख्श का संदेश एवं उनकी शिक्षाओं का अधिक से अधिक प्रसार करना है। बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं का कहना था कि हम लोग कई वर्षों से यहां आ रहे हैं। इस क्षेत्र में कुदरत ने हर प्रकार की प्राकृतिक छटा बिखेर रखी है और सांई इलाही बख्श की रहमतों से यहां आने वालों की हर मुराद पूरी होती है। उर्स को लेकर पुलिस द्वारा जियारत पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें