जम्मू। हिंदू रक्षा समिति की ओर से रिहाड़ी कालोनी स्थित आर्य समाज मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया। समिति के पदाधिकारी डा. रामपाल शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि कठुआ मामले में सीबीआई से जांच करवाई जाए। क्राइम ब्रांच सही ढंग से मामले में जांच नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों को बाहर निकाला जाए। सैन्य कैंपों के किनारे रोहिंग्याओं को बसाया जा रहा है। जल्द से जल्द इनको बाहर निकाला जाए। भू माफिया पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। सरकारी जमीनों पर जबरन कब्जा किया जा रहा है।