फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा को नहीं भाया नक् शा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कठुआ में 189 करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज का शनिवार को नींव पत्थर रखा गया। सुबह ग्यारह बजकर पंद्रह मिनट पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने के उपरांत बर्ड आई व्यू और साइट प्लान का जायजा लिया। इस दौरान इमारत के डिजाइन को लेकर मुख्यमंत्री असंतुष्ट दिखीं।
विज्ञापन

उन्होंने दो टूक कहा कि मेडिकल कॉलेज केवल अस्पताल न लगे शिक्षण संस्थान भी लगना चाहिए। ऐसे में उन्होंने इमारत के डिजाइन को लेकर इनोवेशन का सुझाव भी दिया। निर्माण एजेंसी के अधिकारियोें ने बताया कि कंसलटेंट द्वारा क्षेत्र की टोपोग्राफी को देखकर इसे डिजाइन किया गया है और कई अन्य विकल्प भी उपलब्ध हैं, जिस पर काम किया जाएगा। वहीं मौके पर दिखाए गए प्लान के अनुसार मेडिकल कॉलेज में बॉयज होस्टल, गर्ल्स होस्टल, फैकल्टी होस्टल, फैकल्टी के लिए टाइप एक से लेकर पांच तक क्वार्टरों की व्यवस्था भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें