फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांचिंग पैड पर 100 आतंकी सक्रिय, एलओसी पर अलर्ट

Sat, 02 Sep 2017 01:12 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
एलओसी पार फिर से सक्रिय होने लगे आतंकी - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
घाटी में एलओसी के उस पार लांचिंग पैड पर 100 आतंकी मौजूद हैं जो घुसपैठ की फिराक में हैं। खुफिया इनपुट्स के अनुसार यह आतंकी 14 विभिन्न ग्रुपों में बंटे हुए हैं। इन सभी ग्रुप में हिज्ब, लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शामिल हैं। उन्हें इस पार दाखिल होकर उड़ी जैसे बड़े हमले को अंजाम देने के निर्देश हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए एलओसी पर अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन


घाटी में घुसपैठ कर रहे आतंकियों का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें आतंकी सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में ताबड़तोड़ फायरिंग करते दिख रहे हैं। वीडियो में 4 से 5 आतंकियों का एक ग्रुप आधुनिक हथियारों से लैस एलओसी के करीब सेना के साथ मुठभेड़ में ताबड़तोड़ फायरिंग करते दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। सूत्रों की मानें तो यह वीडियो सीमांत जिले कुपवाड़ा के शमसाबाड़ी रेंज का है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें