फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ladakh News: लद्दाख में अस्पताल, स्कूल-अदालतों के पास 100 मीटर साइलेंस जोन, हॉर्न बजाने पर पूरी तरह से पाबंदी

Fri, 10 Feb 2023 11:18 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह

सार

लद्दाख प्रदूषण नियंत्रण समिति (एलपीसीसी) की ओर से लगाई गई पाबंदी का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समिति ने प्रदेश को औद्योगिक, वाणिज्यिक, आवासीय और साइलेंस जोन में विभाजित किया है।
विज्ञापन
लद्दाख - फोटो : Nature Conservation Foundation
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख में अस्पताल, स्कूल और न्यायालय परिसर के आसपास 100 मीटर का दायरा साइलेंस जोन घोषित किया गया है। इस दायरे में वाहनों से हॉर्न बजाना, लाउडस्पीकर का इस्तेमाल और पटाखे चलाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।

विज्ञापन


लद्दाख प्रदूषण नियंत्रण समिति (एलपीसीसी) की ओर से लगाई गई पाबंदी का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समिति ने प्रदेश को औद्योगिक, वाणिज्यिक, आवासीय और साइलेंस जोन में विभाजित किया है।

जोन के हिसाब से ही डेसीबल्स में ध्वनि प्रदूषण के मानक तय किए हैं। औद्योगिक क्षेत्र में दिन के समय ध्वनि प्रदूषण का अधिकतम स्तर 75 डेसीबल्स निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह से वाणिज्यिक जोन में 65, आवासीय जोन में 55 और साइलेंस जोन में अधिकतम 50 डेसीबल्स मान्य होगा। वहीं रात के समय इन जोन में क्रमश: 70, 55, 45 और 40 डेसीबल्स निर्धारित किया गया है। ध्वनि प्रदूषण मापक यंत्रों की रीडिंग अधिक आने पर ध्वनि प्रदूषण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें