फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में बर्फबारी से बिजली विभाग को 100 करोड़ की चपत  

Fri, 15 Nov 2019 02:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में पिछले सप्ताह हुई भीषण बर्फबारी ने बिजली विभाग के बुनियादी ढांचे को बड़ा नुकसान पहुंचाया। एक आकलन के मुताबिक बिजली विभाग को 100 करोड़ का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों के अनुसार रात दिन काम कर घाटी में अभी केवल 80 फीसदी बिजली बहाल की गई है। बिजली विभाग का दावा है कि वह किसी भी मौसम की चुनौती से निपटने के लिए विभाग तैयार है।

सात नवंबर को कश्मीर घाटी में हुई भीषण बर्फबारी से सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। इससे कश्मीर में बिजली के बुनियादी ढांचे को भी काफी नुकसान हुआ। इस दौरान 700 ट्रांसफ ार्मर और 6000 से अधिक बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा। रिहायशी इलाकों में बिजली आपूर्ति करने वाले 690 ट्रांसफार्मर खराब हो गए। कश्मीर में 29 हजार से ज्यादा ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं।
विज्ञापन


आने वाले दिनों में फिर पहुंच सकता है नुकसान
मौसम विभाग ने 14 से 16 नवंबर तक एक बार फि र से घाटी और लद्दाख में बर्फबारी और बारिश की आशंका जताई है। ऐसे में बिजली ढांचा जो अभी-अधूरे तौर पर रिपेयर हुआ है उसे फि र नुकसान पहुंच सकता है।  

विभाग को काफी नुकसान
बर्फबारी से विभाग को काफी नुकसान हुआ है। बड़े-बड़े चिनार के दरख्त तारों पर गिर गए। श्रीनगर सहित दक्षिण और मध्य कश्मीर में बिजली लगभग बहाल कर दी गई है।

उतर और दक्षिण कश्मीर में कई क्षेत्र हैं जहां बिजली से लोग वंचित हैं। कुपवाड़ा के दुदीपुरा इलाके में 33 केवी लाइन को काफी नुकसान पहुंचा, जिसे ठीक करने में एक-दो दिन लगेंगे। वहीं मागाम और बांदीपुरा इलाकों में भी बिजली चालू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

-हशमत काजी, मुख्य अभियंता, पावर डेवलपमेंट विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें