फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल दागने के बाद फुटबॉलर को पड़ा दिल का दौरा, मैदान में ही तोड़ा दम

Fri, 17 Jul 2020 08:16 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बारामुला
विज्ञापन
Football - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

एक दस वर्षीय फुटबॉल खिलाड़ी की शुक्रवार को स्थानीय मैदान मैच के दौरान हृदयाघात से मौत हो गई।  

विज्ञापन


बताया जाता है कि बारामुला जिले के उस्काकुरा इलाके में तौहीद रहीम (10) स्थानी एफसी डैश के लिए मैच खेल रहा था। उसने विपक्षी टीम पर एक गोल दागा उसके बाद ही वह मैदान पर गिर पड़ा। साथी खिलाड़ियों ने उसे होश में लाने का प्रयास किया, गंभीर स्थिति देख उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि कम उम्र में ही उधकुरा इलाके का रहने वाला तौहीद स्थानीय स्तर पर काफी मशहूर था। अपने आयु वर्ग में उसका प्रदर्शन काफी शानदार था। लोगों ने कहा, उन्होंने भविष्य का एक बड़ा खिलाड़ी खो दिया। इस बीच जेएंडके फुटबॉल एसोसिएशन ने तौहीद के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 जेएंडके फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि राज्य ने आज सुबह भविष्य के एक शानदार फुटबॉलर को खो दिया। अल्लाह उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें