पुंछ। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के प्रयासों से राष्ट्रीय स्कूल खेलों हेतु पुंछ जिले को एक बड़ी उपलब्धि हुई है। जिससे विभाग के अधिकारियों के साथ ही खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
जिला पुंछ के 10 खिलाड़ियों लड़कों एवं लड़कियों का राष्ट्रीय स्कूल खेलों के लिए सॉफ्ट टेनिस हेतु चयन हुआ है। जिले के यह दस खिलाड़ी आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्कूल खेलों में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय खेलों के लिए 10 सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ियों के चुने जाने को युवा सेवा एवं खेल विभाग एवं खिलाड़ियों ने एक बड़ी एक और उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर बसे पुंछ के युवाओं में खेलों के प्रति समर्पण अन्य जिलों से किसी प्रकार कम नहीं है। खेल अधिकारी मोहम्मद कासिम ने खिलाड़ियों को बधाई देने के साथ ही उन्हें प्रशिक्षित करने वाले शारीरिक शिक्षक मंज़ूर अहमद के प्रयासों की सराहना की। संवाद