स्वाइन फ्लू के एच1एन1 वायरस से स्किम्स श्रीनगर में भर्ती एक और मरीज ने दम तोड़ दिया। इसके साथ घाटी में यह आंकड़ा सात तक पहुंच गया है। पिछले चौबीस घंटों में अस्पताल में 15 और नए पाजिटिव मामले सामने आए हैं।
जीएमसी जम्मू के चोपड़ा नर्सिंग होम सर्विलांस सेंटर में स्वास्थ्य विभाग के एक पेडियाट्रिक के डाक्टर को भर्ती कराया गया है। डाक्टर की हालत गंभीर है। जम्मू से मंगलवार को 25 संदिग्ध मरीजों के सैंपल भेजे गए।
स्किम्स की प्रवक्ता सना कुलसुम ने बताया कि गत नौ फरवरी को ब्रेन हैमरेज के चलते स्किम्स में भर्ती एक मरीज की मंगलवार को मौत हो गई। वह स्वाइन फ्लू के वायरस से पाजिटिव था। घाटी में अब तक 153 लोग वायरस से पाजिटिव हुए हैं।