फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपियां में फायरिंग, दो युवकों की मौत, सात जवान घायल

Sun, 28 Jan 2018 05:30 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
सेना का क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार की शाम वाहन पर भारी पथराव के बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सेना को फायरिंग करनी पड़ी। इसमें दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। इससे पूरे इलाके में तनाव है।

विज्ञापन


पथराव में सात जवान घायल हुए हैं। सेना के 11 वाहनों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। डिवकाम कश्मीर बसीर अहमद खान ने डीसी शोपियां को दो सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है।

घटना के बारे में सैन्य प्रवक्ता का कहना है कि भीड़ द्वारा एक जेसीओ को पीट-पीटकर मार डालने की कोशिश (लीचिंग ) की। इससे बचाने के लिए आत्मरक्षार्थ गोली चलानी पड़ी। शाम तीन बजे जिले के गनावपोरा इलाके में सेना के  काफिले को 100-120 पत्थरबाजों की भीड़ ने घेर लिया और भारी पथराव किया।
विज्ञापन


तत्काल 200-250 लोगों की भीड़ जुट गई। काफिले की चार गाड़ियों को घेर कर भीड़ ने नुकसान पहुंचाया। उसमें आग लगाने की कोशिश की। एक जेसीओ सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बेहोश होकर गिर पड़ा। भीड़ ने जेसीओ को पीट-पीटकर मार डालने की कोशिश की।

साथ ही उसका हथियार लूटने का प्रयास किया। जेसीओ को बचाने तथा गाड़ी को आग से बचाने के लिए आत्मरक्षा में फायरिंग करनी पड़ी। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार घटना में सात जवान घायल हुए हैं। साथ ही 11 गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। 

Trending Videos

file photo - फोटो : BASIT ZARGAR
बताते हैं कि जिले के गनावपोरा इलाके में शनिवार शाम को सेना के जवान एक बैनर उतारने पहुंचे जिसका युवाओं ने विरोध किया। उन्होंने जवानों पर जमकर पथराव किया। इस दौरान सेना के वाहनों के शीशे टूट गए। भीड़ को हटाने के लिए जवानों ने फायरिंग की, जिसमें करीब 15 युवा घायल हुए हैं।

इन्हें तुरंत शोपियां और पुलवामा के जिला अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। इनमें से दो की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सेना की 10 गढ़वाल रेजीमेंट का काफिला बालपोरा शोपियां में स्थित 12 सेक्टर हेडक्वार्टर से मसपोरा की ओर जा रहा था। इस दौरान गनावपोरा के पास उस पर पथराव किया गया।

इसमें कुछ जवान घायल हो गए। हिंसक भीड़ को हटाने के लिए फायरिंग करनी पड़ी। इसमें तीन युवाओं को बुलेट इंजुरी पहुंची जिनकी शिनाख्त बालपोरा शोपियां के जावेद अहमद भट (20), नदपोरा शोपियां के रईस अहमद गनेई (24) और गनावपोरा के सुहेल जावेद के तौर पर हुई है।

जावेद और सुहेल ने पुलवामा जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि रईस का श्रीनगर के स्किम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल के एमएस के अनुसार आपरेशन के बाद भी रईस की हालत गंभीर बनी हुई है। 

उमर ने ट्वीट कर किया महबूबा मुफ्ती पर हमला

रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर जोरदार हमला किया है। उमर ने कहा कि आपकों काबुल में हुए धमाके पर दुख व्यक्त करने के लिए आपके पास शब्द हैं लेकिन शोपियां में नागरिकों के मारे जाने पर आपके पास कुछ नहीं है।

उमर ने कहा कि पिछले एक दशक में यह सबसे बुरे साल की शुरूआत है। उन्होंने कहा कि सीमा पर भी मौत हो रही है और कश्मीर में भी मौत हो रही है, उम्मीद करता हुं कि आगे का साल शांति से बीतेगा।

उमर के ट्वीट करने के कुछ घंटों बाद महबूबा ने ट्वीट कर मृतक के परिवारों के लिए गहरी संवेदना व्यक्त की। महबूबा ने कहा कि इस पूरी घटना के मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दे दिए गए हैं जो की 20 दिन के भीतर पूरी हो जाएगी। 
विज्ञापन

आज बंद, पाबंदियां, रेल सेवाएं स्थगित

- फोटो : ANI
घटना के विरोध में अलगाववादियों ने रविवार को बंद का आह्वान किया गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने श्रीनगर के नौहट्टा, रैनावारी, खान्यार, सफाकदल और एमआर गंज थानों के अंतर्गत आने वाले इलाकों में पाबंदियां लगाने का फैसला लिया है।

साथ ही रेल प्रबंधन द्वारा रविवार को रेल सेवाएं भी स्थगित करने का फैसला लिया है। पूरे कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट की स्पीड घटा दी गई है।

महबूबा ने रक्षा मंत्री से की बात
शोपियां की घटना के बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से फोन पर बात की। उन्होंने दो युवाओं के मारे जाने पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक की मौत से रियासत में राजनीतिक प्रक्रिया को झटका पहुंच रहा है।

जिसे सभी राजनीतिक पार्टियों ने काफी परिश्रम से पटरी पर लाने की कोशिश की है। रक्षा मंत्री ने आश्वस्त किया कि वे घटना की विस्तृत रिपोर्ट मंगाएगी। साथ ही इस बात को भी देखेंगी कि इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न होने पाए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें